May 12, 2026

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग दिवस पर प्लास्टिक उपयोग न करने की दिलाई शपथ

0
IMG-20240703-WA0032

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से प्लास्टिक बैग के विरोध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुधवार को त्रिवेणी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में कपड़े के थैलों का वितरण किया गया और उपस्थित लोगों से प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।

क्लब के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने कहा, “प्लास्टिक बैग पर्यावरण के लिए कलंक है। इससे वर्षा ऋतु में नालियां चोक हो जाती हैं, पीने का पानी प्रदूषित हो जाता है, उपजाऊ खेत बंजर हो जाते हैं, सांस लेने में कठिनाई होती है और कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, जानवरों की मृत्यु भी देखी जा सकती है। हमें पॉलिथीन बैग के स्थान पर कपड़े के बैग का उपयोग करना चाहिए।”

गोपाल नारंग ने कहा, “हमें अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए आज ही कदम उठाने होंगे और पॉलिथीन के स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाना होगा। जिसके लिए हम सभी को मिलकर प्लास्टिक बैग के उपयोग को ना कहना होगा और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाना होगा।

इस दौरान जिला संयोजक हेमंत गुप्ता, श्यामपुर खंड संयोजक हनलाल बेलवाल,नारी शक्ति प्रमुख कुसुम जोशी, डोईवाला संयोजक बलवीर, लायंस क्लब के आशु पाहवा, सुरेंद्र कथूरिया, दीपक पाहवा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *