May 12, 2026

प्राचार्य ने स्थानांतरित नए प्राध्यापको का किया स्वागत

0
IMG-20240802-WA0017

नरेंद्रनगर।  धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के स्टाफ क्लब की ओर से स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत स्थानांतरित और कार्यभार ग्रहण करने वाले कार्मिकों के सम्मान में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया।

शुक्रवार को इतिहास विभाग में राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी से स्थानांतरित होकर आए प्राध्यापक डॉ सुशील कगड़ियाल और अंग्रेजी विभाग में राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी से आए प्राध्यापक डॉ मनोज फोन्दडी के कार्यभार ग्रहण पर प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में गत जून माह में स्थानांतरित कार्यालय लिपिक राकेश जोगी को स्टाफ क्लब ने विदाई दी। कॉलेज प्राचार्य ने जोगी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्टाफ क्लब सदस्यों ने अपने विचार एवं भावनाओं से कार्मिकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। तथा उनके संग बीते अनुभवों को साझा किया।

इस दौरान स्टाफ क्लब के सदस्यों में सभी प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *