May 15, 2026

ऋषिकेश: बस और बोलेरो की टक्कर, दो तीर्थयात्री की मौत, 7 गंभीर घायल

0
1200-675-19652549-thumbnail-16x9-pic-n

ऋषिकेश। नेशनल हाईवे- 58 पर भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

हादसे में बोलेरो के उड़े परखच्चे

 

रविवार सुबह नेशनल हाईवे 58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस केदारनाथ से लौट रही बोलेरो से भिड़ गई। हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थ यात्री की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। सभी घरों को पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बदरीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर आगे शिवपुरी की तरफ हिमगिरी एक्सप्रेस सॉन्ग बस संख्या UK15PA0236 जो हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी तथा एक बोलेरो संख्या UK13TA05863 जो केदारनाथ से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी तभी दोनों दोनों वाहन आपस में भिड़ गए।

बस से टकराई बोलेरो

हादसा इतना जबरदस्त था बोलेरो के परखच्चे उड़ गए अचानक हुए हादसे में बस में चीख मुखर मच गई मुनिकीरेती  कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि बस और बोलेरो की टक्कर में दो तीर्थ यात्री की मौत हो गई और साथ लोग घायल हैं जिन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराए गए। पुलिस की घटना जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *