June 8, 2026

ऋषिकेश: माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

0
IMG-20230928-WA0019

ऋषिकेश। अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह  की 114 जयंती पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।

गुरुवार को नगर निगम परिसर में शहीद स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की 114 जयंती पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिस्र ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटक गए, भगत सिंह हम युवाओं की प्रेरणा स्रोत हैं उनको कोटि कोटि नमन।

इस मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिस्र, ऋषि सिंगल, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, स०जगजीत सिंह, कमल बनर्जी, राजेश शाह, मनीष जाटव गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *