May 12, 2026

सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी का सदस्य होना सौभाग्य: अग्रवाल

0
IMG-20240908-WA0024

ऋषिकेश।कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने संगठन पर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लोकतांत्रिक राजनैतिक दल के इस अभियान से 10 करोड़ नए सदस्यों की लक्ष्य प्राप्ति में हमे अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा मंत्री डॉ अग्रवाल को मिस्ड कॉल से प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि पार्टी का सदस्य बनाए जाने पर उन्हें बेहद हर्ष और गौरव का अनुभव हो रहा है। कहा कि सदस्यता का यह अभियान बेहद शानदार एवं सफल होने जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के ऐतिहासिक एवं साहसिक कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संगठन पर्व में हम सबको मिलकर, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा परिवार में शामिल कर पार्टी को अधिक सशक्त बनाना है।

अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को विश्व की सबसे बड़ी और सबसे लोकतांत्रिक पार्टी के सदस्य बनने का सौभाग्य मिल रहा है, लिहाजा पार्टी की परिपाटी अनुसार प्रत्येक सदस्य का अपने परिवार की तरह ध्यान रखना है। कहा कि भाजपा में भाई भतीजावाद, जातिवाद, संप्रदायवाद, क्षेत्रवाद के लिए कोई जगह नही है बल्कि देश समाज के लिए खड़े होने वाले छोटे छोटे कार्यकर्ताओं का सम्मान है, जिसका सबसे जीता जागता उदाहरण में स्वयं हूं।

उन्होंने आवाहन किया कि केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य तय किया है उसको लेकर प्रदेश में भी हमें नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *