May 12, 2026

नाव घाट में नहाने के दौरान गंगा में डूबी किशोरी, तलाश जारी

0
IMG-20241027-WA0016

ऋषिकेश। गंगा में नहाने के लिए पहुंची दो किशोरियों में से एक गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने किशोरी की तलाश के लिए गंगा में सर्चिग ऑपरेशन चलाया।

रविवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार दोपहर 15 वर्षीय नेहा निवासी मायाकुंड ऋषिकेश और 14 वर्षीय सुरुचि निवासी नरेला दिल्ली त्रिवेणीघाट पहुंची थी। इसी बीच दोनों नावघाट पर गंगा में नहाने चली गई।

नहाते हुए अचानक दोनों का संतुलन बिगड़ा और वह गंगा में बह गई। इस दौरान नेहा किसी तरह से किनारे तक पहुंची। लेकिन सुरुचि तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। नेहा ने घाट पर मौजूद लोगों के माध्यम से पुलिस को सूचित किया।

तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। नावघाट से लेकर बैराज तक सुरुचि की तलाश गंगा में अभियान चलाया गया है। मगर देर शाम तक उस अगला कुछ पता नहीं लगा। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि सुरुचि मायाकुंड में नानी के यहां आई हुई थी। उसकी तलाश को सोमवार को फिर से गंगा में अभियान चलाया जाएग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *