August 11, 2026

लायंस दिवाली मेले में मुस्कान को मिस ऋषिकेश का ताज पहनाया गया।

0
20251005_183012

ब्यूरो,ऋषिकेश।

___________________

सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से आयोजित लायंस एवं ऑटो एक्सपो 2025 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

नगर उद्योग के महामंत्री प्रतीक कालिया ने भी बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन ऋषिकेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हैं।”पूरे मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही।

विदुषी सकलानी ने जूनियर डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया,फॉलो हॉपर ने सीनियर डांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं वन डायरेक्नेशन क्रू ग्रुप डांस में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। अवंत सिंह ने सिंगिंग कैटेगरी में अपनी मधुर आवाज़ से समा बांध  दिया।

शाम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा मिस ऋषिकेश 2025 प्रतियोगिता,जिसमें प्रतिभागियों ने भारतीय पारंपरिक परिधानों में आकर्षक रैंप वॉक कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लंबी प्रतिस्पर्धा के बाद मुस्कान को मिस ऋषिकेश 2025 का ताज पहनाया गया। जबकि मन्नत पहली रनर अप और पूजा दूसरी रनर अप रहीं।

पूरे मेले में उत्साह और उमंग का वातावरण रहा। विभिन्न स्टॉल, झूले, संगीत और दीप सज्जा से पूरा परिसर दीपोत्सव के रंग में रंग गया। शहरवासियों की भारी भीड़ ने आयोजन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की। इस अवसर पर लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब अध्यक्ष लायन पंकज चंदानी,सचिव लायन अंकुर अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष लायन सागर ग्रोवर सहित पूरी टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लायंस दिवाली एवं ऑटो एक्सपो 2025 न केवल मनोरंजन का मंच रहा,बल्कि इसने ऋषिकेश की उभरती प्रतिभाओं को नए अवसर प्रदान करने का कार्य भी किया।

“जहाँ दीप जलते हैं, वहाँ उम्मीदें जगती हैं” — इसी भावना के साथ लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने एक बार फिर समाज सेवा और सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *