May 12, 2026

बिहार के युवक के लिए देवदूत बनकर आई जलपुलिस, रेस्क्यू कर सकुशल गंगा से बाहर निकाला।

0
IMG-20240713-WA0000

ऋषिकेश। मुनीकीरेती नाव घाट पर गंगा में डूब रहे व्यक्ति का रेस्क्यू कर सकुशल गंगा से बाहर निकाला।

शनिवार को बिहार से तीर्थनगरी घूमने आए तीन दोस्त मुनिकीरेती स्थित नाव घाट पर गंगा स्नान के लिए गए जिनमें से एक दोस्त का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा।वहां खडे़ स्थानीय लोगों ओर पर्यटको के शोर मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गई बरसात होने के दौरान गंगा का जल स्तर भी बढ़ा हुआ है। तभी घाट पर तैनात जल पुलिस ने तुरंत गंगा में छलांग लगा कर गंगा के तेज बहाव से युवक को बाहर निकाला रेस्क्यू किए गए युवक का नाम सुमित कुमार पुत्र नंद किशोर जिनकी उम्र 28 वर्ष है ग्राम बेतिया चंपारण जिला बिहार का बताया जा रहा है। बिहार से आए युवकों ने जल पुलिस का ध्यावाद किया। और कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती कभी नही करेंगे। जलपुलिस की टीम में रवि राणा,विदेश चौहान,राजेंद्र चौहान,विनय कुमा

र ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *