May 12, 2026

तीन दिवसीय स्काउट गाइड का शुभारंभ

0
IMG-20241115-WA0031

ऋषिकेश। श्री लाल बहादुर शास्त्री जू० हाई0 स्कूल ढालवाला में भारत स्काउट एण्ड गाइड का तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में 115 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया।

शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में अयोजित शिविर में नरेंद्रनगर ब्लॉक के 30 विद्यालयों के 115 स्काउट एवं गाइड सम्मिलित हुए। इस तीन दिवसीय शिविर में आशीष शर्मा (चौकी प्रभारी) ढालवाला ने स्काउटस एवं गाइड्स को क्राइम और उनसे सुरक्षा के विभिन्न आयाम से सुरक्षा की बारीकियों को बताया।

इस दौरान प्रवीण सिंह हेड कांस्टेबल चौकी ढालवाला,अदित्य नारायण सिंह, अखिलेश जोशी, शिशु पाल, डॉ० संध्या पंवार, अनुराखी, रीना कौशिक, पूजा नौटियाल, रामकृष्ण पोखरियाल, वीरेंद्र दत्त कुड़ियाल, दिनेश सिंह, यशपाल सिंह गुसाई, हरेन्द्र नाथ यादव, पुनीता झिड़लियाल मौजूद रहें।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *