May 12, 2026

एसओजी सहित 48 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर

0
20240903_142222

ऋषिकेश। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाला योगेश डिमरी पर हुए हमले के बाद अवैध शराब की बिक्री को लेकर पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल उठने के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने इस पूरी मामले को संज्ञान में लेने के बाद अवैध शराब की फैली हुई कारोबार की समीक्षा शुरू कर दिए जिसमें अब तक कितने तस्करों को पकड़ा गया है। चूक कहां हुई है इसी क्रम में तत्काल प्रभाव से ऋषिकेश में तैनात 11 एसओजी टीम को भंग कर दिया है।

वही मुख्यालय से उन्हें अटैच कर दिया है और ऋषिकेश और रायवाला में 37 पुलिस कर्मियों की स्थानांतरण को भी हरी झंडी दे दिए।

बता दे कि पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में सक्रिय सभी शराब तस्करों की कुण्डलियां तैयार की जा रही हैं, जिनके विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी।

अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऋषिकेश पुलिस द्वारा विगत 08 माह के दौरान लगभग हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा कुल 113 अभियोग पंजीकृत करते हुए 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *