September 24, 2026

बाल दिवस पर वसुंधरा संस्था ने बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री

0
IMG-20241114-WA0037

देहरादून। बाल दिवस के अवसर पर वसुंधरा संस्था के सदस्यों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोपाल पानी में पाठ्य सामग्री वितरित की। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ केक काट कर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन मनाया।

बृहस्पतिवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की सदस्य प्रियंका नेगी, रीता सेमवाल व सरिता पेटवाल ने कहा कि स्वस्थ और खुश बच्चे खुशहाल व स्वस्थ राष्ट्र का प्रतिनि​धित्व करते हैं। बच्चों का पालन-पोषण मिट्टी को गढ़ने जैसा है। उन्हें प्यार, देखभाल और खेल की ज़रूरत होती है। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। संस्था के सदस्यों ने इस दौरान 45 बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की।

वसुंधरा संस्था समामाजिक क्षेत्र की एक अग्रणीय संस्था है। जो खास तौर पर महिला उत्थान व स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करती है। वर्तमान में वसुंधरा संस्था के सदस्य मैंशुरेशन हाईजीन को लेकर एक बड़ा अ​भियान भी चला रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सारिका रावत व अध्यापिका रेणुका सिंह ने संस्था का आभार जताया। कहा कि संस्था के इस प्रकार के कार्याे से समाज को फायदा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *