May 12, 2026

विभागीय छात्र परिषद के बैनर तले विज्ञान संकाय की ओर से विभिन्न कार्यक्रम

0
20250321_221129

नरेंद्रनगर। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के विज्ञान संकाय ने  विभागीय छात्र परिषद के बैनर तले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

शुक्रवार को जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित एवं रसायन विज्ञान विभागों की संयुक्त रूप से आयोजित छात्र परिषद में लगभग 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रश्नोत्तरी,भाषण प्रतियोगिता, कहानी वाचन , पोस्टर, निबंध, टेक्निकल क्विज इत्यादि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षित बड़थ्वाल, तानिया पवार, दीपक सिंह क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे।

भाषण प्रतियोगिता में अंबिका सेमवाल, खुशी एवं कृष्णा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।

कहानी वाचन में तमन्ना प्रथम तथा हर्षित बडथ्वाल द्वितीय रहे। वही पोस्टर प्रतियोगिता में दीपक सिंह, दिव्या रावत एवं मानसी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे।

अंबिका सेमवाल, अंचलेश चतुर्वेदी एवं कृष्णा ने निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

टेक्निकल क्विज में हर्षित बड़थ्वाल तान्या पवार और कृष्णा ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वनस्पति विज्ञान की प्रश्नोत्तरी में दीपक सिंह तान्या और कृष्णा ने कम सर्वप्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ ट्रॉफी देकर अलंकृत किया गया।

निर्णायक मंडल के रूप में डा जितेंद्र नौटियाल ,डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ सुशील

कगडियाल, डॉ सुधारानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस के प्राध्यापक डॉ देवेंद्र कुमार ने ए आई के बारे में छात्रों को रूबरू कराया।

इस दौरान कॉलेज के समस्त प्राध्यापक ,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *