February 3, 2026

ऋषिकेश: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने जताई खुशी

0
IMG-20230922-WA0080

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ खुशियां मनाई। इस दौरान एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराया।

शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित होना महिलाओं के लिए हर्ष की बात है, प्रधानमंत्री  मोदी जी के नेतृत्व में यह इतिहास रचा गया है।

अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा में बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। डॉ अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिलेगा।

अग्रवाल ने कहा कि इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है। कहा कि राज्यसभा में वोटिंग में सभी सांसदों ने एक सुर में बिल को समर्थन दिया। यह अपने आप में बड़ी बात है।

जिलाध्यक्ष कविता शाह ने पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण महिला आरक्षण बिल पास होना है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, हम भारत की महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की शुरुआत हुई है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मण्डल अध्यक्ष माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पार्षद तनु तेवतिया, जिला महामंत्री अनिता प्रधान, गीता मित्तल, पूनम कंडवाल, निवेदिता सरकार, पिंकी धस्माना, ममता सकलानी, गीता थापा, भावना किशोर गौड़, तनु रस्तोगी, माया घले, रीता असवाल, सुधा असवाल, श्वेता, मनोरमा, शिला अग्रवाल, आशा पुनः, शीतल क्षेत्री, माया थापा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed