August 1, 2026

ऋषिकेश: नेत्रदान का 294 वां मिशन सफल रहा

0
IMG-20230928-WA0002

ऋषिकेश। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश के नेत्रदूत अंधत्व निवारण के लिए हरिद्वार- ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं इसके अलावा , उनकी टीम के द्वारा सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गंगोह, कानपुर, लुधियाना, सिरसा व दिल्ली में भी नेत्रदान कराये जा चुके हैं ।इसी कड़ी में गत बुधवार यमुनानगर में भी एक नेत्रदान कराया गया।

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि ऋषिकेश के दृष्टिदूत जितेंद्र आनंद के निकट संबंधी यमुनानगर निवासी यशपाल सेठी का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था जिसकी सूचना उनके पुत्र द्वारा मिलने पर श आनंद ने उन्हें नेत्रदान के लिए प्रेरित किया,व सहमति मिलने पर नेत्र दान के लिए तुरंत अपने सहयोगी सहारनपुर निवासी सूरज जैन की रोशनी आई बैंक की टीम को यमुनानगर स्थित निवास पर भेजा ,जहां टीम ने पार्थिव शरीर से दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए।

परिवार ने नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश की दृष्टिदूत संगीता आनंद को बताया कि नेत्रदान तो कई परिवार चाहते हैं,लेकिन परिवारों में अपने प्रिय व्यक्ति के जाने के दुख के कारण ध्यान ही नहीं रहता और ध्यान आने तक समय निकल जाता है। आपके परिवार ने जो समय पर याद दिलाकर नेत्रदान कराया, उसके लिए उनका सेठी परिवार हमेशा आभारी रहेगा। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश के प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 294 व सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *