June 8, 2026

ऋषिकेश: मुनि की रेती क्षेत्र में देर रात्रि चलाया गया चेकिंग अभियान में  21 वाहन सीज

0
IMG-20230928-WA0006

ऋषिकेश। मुनि की रेती पुलिस की ओर से देर रात नाबालिगों की ओर से  वाहन चलाने व रैस ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे  अभियान में 21 वाहन सीज किए गए।

बुधवार देर रात को मुनि की रहती पुलिस की ओर से जानकी पुल, शमशान घाट, दयानंद घाट, भरत घाट,आस्था पथ, मधुबन आश्रम रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक, मुनि की रेती 0के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा का MV Act के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों को सीज किया गया। उक्त अभियान के अंतर्गत जानकी पुल, शमशान घाट, दयानंद घाट, भरत घाट,आस्था पथ, मधुबन आश्रम रोड आदि स्थानों पर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने,रेस ड्राइविंग करने वाले तथा घाटों पर अनावश्यक रूप से बैठने वाले आवारा प्रवृत्ति के लड़कों से गहन पूछताछ व तलाशी लिए जाने की कार्यवाही भी की गई।

MV act के अंतर्गत कार्यवाही-

1-11 दुपहिया वाहन सीज़

2- 06 वाहन नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर सीज़

3- 04 ई-रिक्शा,टैम्पो व विक्रम

4- 80 वाहनों से 40000/-₹ संयोजक शुल्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *