May 11, 2026

ऋषिकेश: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा छठ पूजा

0
20231116_115606

ऋषिकेश। सार्वजनिक छठ पूजा समिति ऋषिकेश की ओर से त्रिवेणी घाट पर हर वर्ष की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से कर रही है। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

गुरुवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में यह जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष शंभू पासवान, समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 17 नवम्बर को कार्यक्रम का शुभारंभ, चतुर्थी नहाये खाये के साथ शनिवार को पंचांग पूजन व सूर्य भगवान की स्थापना गौरी गणेश पूजन एवं भगवान सूर्य व अक्षत माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं आरती के साथ किया जाएगा।

इसी दिन छठ पूजन महोत्सव की संध्या पर समिति द्वारा दीपदान किए जाएंगे। 19 नवंबर को भगवान सूर्य एवं छठ माता की आरती के उपरांत शाम को भोजपुरी कलाकार विख्यात शिल्पी राज, मुकुल सिंह भुटानी मैन, शेषनाथ ओझा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी । 20 नवंबर को आरती सुबह किए जाने के उपरांत शाम को प्रसाद मिश्रण व मूर्ति विसर्जन किया जाएगा ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल व मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अतिरिक्त विशेष अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत , भरत मंदिर के मंहत वत्सल शर्मा के अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि संजीव चौधरी अध्यक्ष जाट महासभा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ।

प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव परमेश्वर राजभर कोषाध्यक्ष वीर बहादुर राजभर अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *