May 12, 2026

पौड़ी: बजरंग सेतु का धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर सचिव ने जताई नाराजगी, दिए निर्देश

0
20231216_131514

पौड़ी। लक्ष्मणझूला के समीप निर्माणाधीन बजरंग सेतु का पीडब्लूडी सचिव पंकज कुमार पांडे ने निरीक्षण किया इस दौरान झूला पुल निर्माण की धीमी गती पर नाराजगी जताई नरेंद्र नगर डिवीजन के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को जमकर फटकार लगाई दिन-रात काम कर निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा करने को निर्देश दिए हैं।

शनिवार दोपहर पीडब्लूडी सचिव पंकज पांडे ने नरेंद्र नगर खंड के अधिकारियों के साथ बजरंग सेतु के निर्माण का निरीक्षण किया। और अधिकारियों से हर हाल में 2024 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने को निर्देश दिए हैं।

सचिन ने बताया कि निर्माण में देरी को लेकर कई माध्यमों से शिकायत मिल रही थी। जिस पर वह मौके पर पहुंचे। निर्माण एजेंसी ने निर्धारित अवधि में काम पूरा करने का भरोसा जताया है। सचिन ने लापरवाही करने पर एजेंसी को भारी भरकम पेनल्टी और अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

मौके पर अधिक शशि अभियंता मोहम्मद आरिफ खान यही मनमोहन लखेरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *