May 12, 2026

ऋषिकेश: जरूरतमंदों में कंबल का वितरण

0
20240106_204714

ऋषिकेश। हितम वैदिक अनुसंधान पीठेश्वर आचार्य नरेश शर्मा, वीप्रसन्ना प्रदेश अध्यक्ष मुरली दत्त शर्मा, उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा, स्वर्गाश्रम पहुंचे।

शनिवार को निजी होटल में हितम वैदिक अनुसंधान पीठेश्वर आचार्य नरेश शर्मा , वीप्रसन्ना प्रदेश अध्यक्ष मुरली दत्त शर्मा, समाजसेवी इंद्र प्रकाश अग्रवाल ने माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्य सचिव सूचना आयुक्त अनिल चंद्र पुनेठा बताया कि हीतम वैदिक संस्था पिछले कई सालों से गरीब बेसहारा लोगों को कंबल वितरण करती आई है। मेरा सौभाग्य है कि मेरे द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया जाता है।

वहीं मुख्य सूचना आयुक्त द्वारा बताया गया कि आज लोगो को आरटीआई के बारे में जानकारी नहीं है। आरटीआई सिर्फ सूचना देने का माध्यम है। लेकिन लोग कई बार अपने पर्सनल और विभागीय जानकारी के लिए भी आरटीआई का प्रयोग करते हैं। जानकारी न मिलने पर मायूस हो जाते हैं।

वही कार्यक्रम के दौरान सूचना आयुक्त ने हितम वैदिक संस्थान की जमकर तारीफ की, संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब और बेसहरा लोगों को अलग-अलग तरीके से भी मदद की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *