August 11, 2026

दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप का हुआ शुभारंभ

0
IMG-20240226-WA0010

नरेंद्रनगर। हमारा लक्ष्य युवा पीढ़ी को उद्यमिता के लिए स्टार्टअप योजना के अंतर्गत प्रोत्साहित करना है। इस दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप का उद्देश्य भी यही है। यह विचार एच सी हटवाल, मुख्य प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, टिहरी गढ़वाल ने बूट कैंप के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

आपको बता दे कि जिला उद्योग केंद्र टिहरी गढ़वाल की ओर से प्रायोजित तथा वाणिज्य विभाग राजकीय महाविद्यालय प्रबंधन अध्ययन एवं टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर विभाग एवं माइक्रोबायोलॉजी विभाग ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून के संयुक्त में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में दो दिवसीय “उत्तराखंड स्टार्टअप बूट कैंप” का आयोजन आज से प्रारंभ हो गया है।

मुख्य प्रबंधक उद्योग ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप उद्यमिता के लिए आगे आएं, उद्योग विभाग ने नव उद्यमियों के लिए सिंगल विंडो विकसित कर स्टार्टअप, लाइसेंसिंग, एन ओ सी, पेटेंट ,वित्त आदि विषयों पर व्यापक सुविधा देने का ढांचा तैयार किया है जिसका लाभ आपको लेना है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने विद्यालय की ओर से सभी आगंतुकों और विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए छात्रों से वस्तु ,सेवा तथा विचारों में नवीनता को नवाचार का आधार बताकर उद्यमिता को स्टार्टअप करने का आधार बताया।

ग्राफिक इरा से आए मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर सचिन घाई ने उद्यमिता के लिए संवेदनशीलता,समझ तथा निपुणता को आवश्यक बताया उन्होंने उद्यमिता के लिए नौ सोपान के “द बिजनेस मॉडल कैनवस” पर भी चर्चा की।

ग्राफिक एरा देहरादून की प्रोफेसर आशीष थपलियाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की चुनौतियां आपके समाधान का न्योता देती है और यही उद्यमिता स्टार्ट अप की आधार बनती है, उन्होंने उद्यमिता के लिए विचारशील युवाओं को टी. बी.आई . की ओर से मदद का आश्वासन दिया।

बूट कैंप में डॉक्टर दीपक कौशल एवं रजत शर्मा ने भी उद्यमिता के लिए मॉडल कैनवस की बारीकियां पर खूब ब्रेन स्टॉर्मिंग की।

इससे पूर्व सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजकों ने महाविद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का पुष्प कुछ एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया इससे पूर्व कार्यक्रम समन्वय डॉ संजय कुमार ने सभी का आभार प्रकट करते हुए बूट कैंप की सफलता के लिए कार्य करने की अपेक्षा की है।

बूट कैंप में राजकीय पॉलिटेक्निक नरेंद्र नगर ,राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर,राजकीय महाविद्यालय गजा, राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी, के छात्रों ने विशेष रूप से प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोफेसर आशुतोष शरण, डॉ राजपाल रावत डॉ विक्रम बर्त्वाल, डॉ सपना कश्यप, डॉ उमेश चंद्र मैठानी डॉ राम भरोसेअन्य प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र विशेष रूप से मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र नौटियाल एवं छायांकन विशाल त्यागी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *