June 28, 2026

विकास कार्यों के लिए 18 लख रुपए की स्वीकृति

0
IMG-20240310-WA0007

नरेंद्रनगर दोगी पट्टी की ग्राम पंचायत बवाणी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। साथ ही यहां ग्राम सभा के विकास कार्यों के लिए 18 लाख रूपए की विधायक निधि की स्वीकृति प्रदान की।

रविवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दोगी पट्टी भ्रमण पंचायत बवाणी पहुंचे। यहां स्थाकानीय लोगों ने कैबिनेट का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल बवाणी के छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जूनियर हाईस्कूल के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति की सराहना की। कहा कि देश के विकास की नींव हेतु बच्चों का शिक्षित होना अति आवश्यक है, तभी यह देश विकसित राष्ट्र बनेगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत बवाणी के विकास कार्यों के लिए 18 लाख रूपए की विधायक निधि की स्वीकृति भी प्रदान की, जिस पर सभी ग्राम वासियों ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, साब सिंह रमोला, पूर्व प्रधान उमेद सिंह भंडारी, वंदना भंडारी, हुकम सिंह भंडारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *