May 12, 2026

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शक्ति केंद्र की सभा में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने का आवाहन किया

0
IMG-20240403-WA0017

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शक्ति केंद्र की सभा को संबोधित कर एक लाख से अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिताने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी का परिवार है और उनके 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की बदौलत 400 से अधिक सीटें भाजपा के पक्ष में आएंगी।

बुधवार को आशुतोष नगर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के पास नीति भी है, नियत भी है और नेतृत्व भी है। कहा कि पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व ने देश और विदेशों में भारत को जगतगुरु बनाने की दिशा बनाने का काम किया है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, वरिष्ठ आंदोलनकारी सरोज डिमरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, अनिता तिवाड़ी, प्रदेश आईटी सह प्रभारी महिला मोर्चा अंजली नैथानी, आशा सेमवाल, रेखा चौबे, सुनीता, सुमित्रा, सरस्वती रौतेला, विश्वेश्वरी रावत, अरुण जुगलान मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *