May 12, 2026

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए मांगे वोट

0
IMG-20240404-WA0008

टिहरी गढ़वाल। भरपूर पट्टी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लोगों से गढ़वाल लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बृहस्पतिवार को भरपूर पट्टी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा के विकास कार्यों के बारे में बताया।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भाजपा सरकार के द्वारा हर तबके के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है। उत्तराखंड में भी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल योजना, इको टूरिज्म, साहसिक खेलों को बढ़ावा भाजपा सरकार की देन है। कैबिनेट मंत्री ने आगामी 19 अप्रैल को गढ़वाल लोक सभा से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में रिकॉर्डतोड़ मतदान करने की अपील की। कहा की भाजपा के शासन में ही देश और प्रदेश का विकास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *