May 12, 2026

गंगा पार करने के दौरान पार्क में फंसे तीन दोस्तों को जल पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू

0
20240404_214714

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट मायाकुंड के पास से तीन दोस्त शर्त लगाकर तैरते हुए गंगा को पार कर गए और राजाजी नेशनल पार्क में फंस गए। इस दौरान जल पुलिस ने तीनों दोस्तों को रेस्क्यू कर सकुशल गंगा से बाहर निकाला।

जल पुलिस ने बताया कि तीन युवक गंगा पार करके राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र में फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। सूचना मिलने पर तीनों युवकों को बिना देर किए जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू के लिए राफ्ट, लाइट जैकेट व अन्य सुरक्षा उपकरण लेकर गंगा पार कर राजाजी नेशनल पार्क पहुंचे और तीनों युवकों को सकुशल रेस्क्यू कर त्रिवेणी घाट चौकी लाया गया।

युवकों ने बताया कि त्रिवेणी घाट पर स्नान करने आए थे और गंगा पार करने की शर्त लगाई गंगा का बहाव इतना गहरा था कि तैरते हुए हाथ पांव फूल गए और थक गए।

युवकों की पहचान…….

(1) सुरजीत सिंह पुत्र कीर्ति सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गोबिंदगढ़ घनसाली टेहरी गढ़वाल

(2) प्रमोद बिष्ट पुत्र चतर सिंह उम्र, 18 वर्ष निवासी,ग्राम गोबिंदगढ़ घनसाली टेहरी गढ़वाल

(3) विकास सिंह पुत्र कुंवर सिंह बिष्ट उम्र 18 वर्ष निवासी,

ग्राम गोबिंदगढ़ घनसाली टेहरी गढ़वाल

रेस्क्यू करने वाली टीम…..

1) Ad. PC रविन्द्र सिंह राणा

(2) Hc हरीश गुसाईं

(3) Hc चैतन्य त्यागी

(4) Hc मुकेश पंवार

(5) गोताखोर विनोद सेमवाल

(6) C जगमोहन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *