May 12, 2026

गंगा को निर्मल रखने के लिए निकलेगी गोमुख संकल्प कलश यात्रा

0
IMG-20240413-WA0017

ऋषिकेश। श्री रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर मां गंगा के निर्मल अविरल जल के संदेश को लेकर ऋषिकेश से गोमुख तक कलश यात्रा निकलेगी।

शनिवार को रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर में महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मठ मंदिरों के महंत महामंडलेश्वर जगतगुरु संत महात्माओं गोमुख संकल्प यात्रा पर चर्चा की।

गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि मां गंगा की धारा को निर्मल बनाने का संकल्प लिया है। इस अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा का पांच दिवसीय यात्रा समस्त संत समाज क्षेत्र वासियों को गंगा मैया से जोड़ते हुए गोमुख तक जनमानस को मां गंगा की अमृतमई निर्मल जलधारा को दूषित न करने का संदेश दिया जाएगा साथ ही संत महात्माओं का भी साथ मिल रहा है। यात्रा में मठ मंदिरों के द्वारा कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत अपने पौराणिक वाद्य यंत्रों के साथ चलेगी यात्रा।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत छोटन दास,  महंत हरण दास, राम चौबे,रविंदर दास,योगीराज, नवीन जोशी,  चंद्रवीर पोखरियाल, गजेंद्र कड़ियाल, सुशीला सेमवाल, उत्तम चंद्र रमोला, अभिषेक शर्मा, घनश्याम नौटियाल, दिनेश डबराल, वत्सल प्रपन्नाचार्य, जगदीश प्रपन्नाचार्य, केशव स्वरूप, ब्रह्मचारी स्वामी आलोक हरि, स्वामी अखंडानंद सरस्वती मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *