May 12, 2026

पीडब्ल्यूडी तिराहा बना डेंजर जोन, एक और डेंजर हादसा,दो घायल

0
uk-deh-01-accedent-vis-uk10005_14042024102757_1404f_1713070677_513

ऋषिकेश। मुनिकीरेती में पीडब्ल्यूडी तिराहा लगातार डेंजर जोन बनता जा रहा है। जहां एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। खासकर बेकाबू ट्रक मौत बनकर सड़क पर दौड़ रहे हैं। फिर भी श्रीनगर की पीडब्ल्यूडी एनएच डिविजन इन हादसों को रोकने के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला बीती देर रात सामने आया है। जहां रेत से भरा एक डंपर भद्रकाली से आते हुए बेकाबू हो गया और आश्रम की दीवार को तोड़ते हुए पलट गया। जिसमें चालक और हेल्पर चोटिल हो गए।

शनिवार देर रात खारास्त्रोत पीडब्ल्यूडी पर तिराहा ब्रेक फेल होने की वजह से डंपर ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर एक आश्रम की दीवार को तोड़ते हुए पलट गया। गनीमत रही की डंपर सवार ड्राइवर और हेल्पर को मामूली चोटें ही आई हैं और उनकी जान बच गई। डंपर हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि घटना रात 10:15 बजे की है। जिस समय ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर पीडब्ल्यूडी के तिराहे पर ट्रैफिक बिल्कुल नहीं था। ऐसे में यदि ट्रैफिक होता तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना में तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी और एक स्कूटी सवार दो युवकों की जान बाल-बाल बची है। इस तिराहे पर हमेशा सैकड़ों वाहनों और लोगों की भीड़ मौजूद रहती है। ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। पहले भी इस तरह के हादसे कई बार हो चुके हैं। जिसमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और कई बार लोगों की जान जाते-जाते बची है। यहां पर सड़क पर तीव्र ढलान है। साथ ही तीखा मोड़ भी है, जिस वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *