May 12, 2026

छोटा हाथी और दोपहिया वाहन की आपस में हुई भिड़ंत, एक व्यक्ति नहर में गिरा जबकि दूसरा व्यक्ति घायल

0
20240416_211458

ऋषिकेश। पशुलोक बैराज से आगे चीला शक्ति नहर के पास छोटा हाथी और दोपहिया वाहन की आपस में भिरंत हो गई। जिसमें एक युवक नहर में जा गिरा जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवान ने बताया कि हरिद्वार से ऋषिकेश की तरफ आते एक छोटा हाथी और ऋषिकेश से हरिद्वार जा रही दोपहिया वाहन में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमे दो व्यक्ति सवार थे। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर पीछे बैठा व्यक्ति उछलकर नहर में जा गिरा। और चालक छिट्टकर सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया और परिजनों को सूचित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और लक्ष्मण झूला थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और नहर में गिरे युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *