May 15, 2026

चारधाम यात्रा के लिए इस बार सबसे पहले नत्थी सिंह सजवान की टैक्सी होगी रवाना

0
20240430_120212

ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन की ओर से 10 मई से शुरू होने जा रही विश्व प्रसिद्ध श्री चार धाम यात्रा में एसोसेशन की 190 डीलक्स टैक्सियों का रोटेशन बनाने को लेकर लॉटरी डाली गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने टैक्सी संख्या uk 14Ta 2372, टैक्सी मालिक नत्थी सिंह सजवान की टैक्सी सबसे पहले श्री चार धाम यात्रा को जाएगी।

मंगलवार को आईएसबीटी परिसर में आयोजित लॉटरी प्रतियोगिता में अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि देश के हर जगह से श्री चार धाम यात्रा आने वाले तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम सुरक्षित एवं वाजिद दामों में टैक्सी उपलब्ध कराने के लिए संगठन की 190 टैक्सिया खड़ी है। उन्होंने कहा उनकी संस्था अतिथि देवो भव की भावना का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित सुगम यात्रा करने को प्रतिबद्ध है।

इस दौरान पंडित अनुसूया प्रसाद , उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव रमेश रावत, कोषाध्यक्ष उमेश चौहान, सदस्य विजेंद्र कुमार मिश्रा, अनुपम भाटिया, दिगंबर सिंह रावत, शिव कुमार बजाज, वीरेंद्र दत्त जोशी, मनजीत कोटवाल, शीशपाल डंगवाल, किशोर रमोला, उमेद सिंह, दयाल सिंह नेगी, नागेंद्र बिष्ट, रणधीर मौर्य, अरविंद डोभाल, राजेश बजाज, दीवान सिंह नेगी, विजेंद्र नौटियाल मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *