June 27, 2026

आगामी चार धाम यात्रा को देखते हुए ऋषिकेश में भारी वाहनों का आना रहेगा प्रतिबंधित, एसएसपी ने जारी किए गाइडलाइंस

0
oooo-sixteen_nine

देहरादून। आगामी चार धाम यात्रा/पर्यटक सीजन को देखते हुए ऋषिकेश के आसपास स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश निर्धारित अवधि के दौरान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

बुधवार को आमजन की सुरक्षा एंव सुगम यातायात संचालन होने के लिए एसएसपी देहरादून ने जारी निर्देश जारी किया है।

आगामी चार धाम यात्रा/पर्यटक सीजन को देखते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात के दबाव को कम करते हुए लोक सुरक्षा एंव सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऋषिकेश क्षेत्र के आसपास निम्न प्रवेश क्षेत्रों/मार्गो पर दिनाँक 02-05-24 से अग्रिम आदेश तक समय प्रात: 05ः00 बजे से रात 22ः00 बजे तक भारी वाहनों (ट्रक/डम्पर/ट्रैक्टर ट्राली/कण्टेनर आदि) का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है ।

01: नेपाली फार्म तिराहा से श्यामपुर चौकी/नटराज चौक से नेपाली फार्म तिराहा तक।

02: नटराज चौक से न्यू रोडवेज बस अड्डा व चन्द्रभागा पुल की ओर।

03: चन्द्रभागा पुल से न्यू रोडवेज बस अड्डा, नटराज चौक, कोयल घाटी, एम्स ऋषिकेश की ओर।

04: चीला बैराज से कोयल घाटी तिराहा व आईडीपीएल की ओर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *