May 12, 2026

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी देव डोली केदारनाथ के लिए हुई रवाना

0
navbharat-times-109882506

ऊखीमठ। बाबा केदारनाथ ने शीतकालीन प्रवास स्थल से अपने धाम की ओर प्रस्थान कर लिया है। श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से आज सेना के बैंड की स्वर लहरियों और हजारों श्रद्धालुओं के उपस्थिति में बाबा केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह मूर्ति की देव डोली ने गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान किया।

बाबा केदारनाथ के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहे हैं। केदारनाथ धाम के प्रति पिछले कुछ सालों में श्रद्धालुओं की आस्था बेहद बढ़ गई है।

साल 2023 में बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए प्रतिदिन 20000 के लगभग श्रद्धालु धाम तक पहुंचे। इस साल सरकार ने श्रद्धालुओं की संख्या 18000 निर्धारित कर दी है। चारों धामों के लिए हो रहे पंजीकरण में अब तक सबसे ज्यादा पंजीकरण भी केदारनाथ धाम के लिए ही हुए हैं। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया 5 मई की शाम से ही शुरू हो गई थी। रविवार शाम को श्री पंच केदार शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सबसे पहले केदारपुरी के रक्षक भैरव नाथ जी की पूजा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *