May 12, 2026

सीएम योगी की मां को एम्स से मिली छुट्टी

0
IMG-20240515-WA0006

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता  सावित्री देवी को बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनका रक्तचाप अब सामान्य स्थिति में है।

यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव निवासी सावित्री देवी ( उम्र 80 वर्ष) को 14 मई को एम्स, ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था। उस समय उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से अधिक था। वृद्धावस्था की उम्र के कारण एम्स में उनकी अन्य जांचें भी की गईं। जांच रिपोर्टों के सामान्य पाए जाने पर उन्हें बृहस्पतिवार को एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

इस बाबत जानकारी देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि सावित्री देवी का रक्तचाप अब सामान्य है, लिहाजा उन्हें बृहस्पतिवार को दोपहर के समय अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *