May 12, 2026

एम्स में महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ करने वाला नर्सिंग ऑफिसर गिरफ़्तार

0
20240521_211041

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (AIIMS) ऋषिकेश में महिला चिकित्सक के साथ छेड़छाड़ करने वाला पुरुष नर्सिंग ऑफिसर को अरेस्ट किया गया।

मामला सोमवार (20 मई) शाम 7 बजे का बताया जा रहा है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी पर तैनात पुरुष नर्सिंग ऑफिसर ने उनको अनुचित तरीके से छेड़ने की कोशिश की। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला डॉक्टर को व्हाट्सएप पर भी अनुचित मैसेज भेजे। धमकी के तौर पर कुछ फोटोज भेज करकर चिकित्सक का मानसिक उत्पीड़न भी किया।

महिला डॉक्टर की तरफ से आंतरिक चिकित्सा प्रकोष्ठ में मामले की शिकायत की गई है। बताया कि इस तरह के मामलों को लेकर गठित एम्स विशाखा समिति में भी इस मामले पर आज 21 मई दोपहर के वक्त चर्चा की गई बताया गया कि आरोपी ने आपरेशन थिएटर के दस्तावेज के साथ भी छेड़छाड़ की है।

पूरे मामले में मंगलवार को एम्स के सभी जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डीन कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और उक्त नर्सिंग ऑफिसर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि यह गंभीर मामला है। एम्स प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को निलंबन करने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले को लेकर एम्स की आंतरिक कमेटी  जांच के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर किया गया और पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *