May 12, 2026

डोबरा-चांठी पुल पर महिला ने लगाई छलांग, sdrf ने शव किया बरामद

0
IMG-20240714-WA0036

नई टिहरी। महिला को दूर से लोगों ने पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

घटना रविवार करीब दो बजे की है। नई टिहरी चौकी झील के डोबरा-चांठ पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई, वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक महिला का नाम प्राची देवी उम्र 37 वर्ष पत्नी संजय उनियाल 40 वर्ष है। इनके 02 लड़के एक 9 साल एक 10 साल का है। उक्त परिवार मसूरी में रहता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *