May 12, 2026

मुखर्जी मार्ग गोपाल मंदिर के समीप घंटो शौचालय में बंद रहा वाहन चालक 

0
Screenshot_20240726_215941_Gallery

ऋषिकेश। मुखर्जी मार्ग के गोपाल मंदिर के समीप निगम की ओर से बनाए गए शौचालय में एक वाहन चालक को बंद करके कर्मचारी वहां से निकल गया।

करीब एक घंटे तक अंदर बंद होने पर जब दरवाजा नही खुला तो व्यक्ति ने शोर मचाया शोर की आवाज सुन कर स्थानीय लोगों ने जाकर देखा तो उसमे कोई व्यक्ति अंदर जोर जोर से चिल्ला रहा था।

स्थानीय लोगों ने वहा तैनात कर्मचारी को फोन करके बुलाया तो कर्मचारी एक घंटे बाद पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बताया की कर्मचारी नशे की हालत में था। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर कोई बुजुर्ग उस शौचालय में बंद होता तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। घटना शुक्रवार रात 9:30बजे की है। एक वाहन चालक अपने वाहन को शौचालय के समीप खड़ी कर के शौचालय गया। उसी दौरान नशे की हालत में कर्मचारी ने उस व्यक्ति से शौच के पैसे लिए और नशे की हालत में उसे शौचालय में बंद कर ताला लगा कर अपने घर की ओर चला गया।

वाहन चालक का नाम कृष्णा है और वह टिहरी का रहने वाला है। नीलकंठ मार्ग पर अपनी टेक्सी चलाता है। बाहर निकला तो वाहन चालक पसीने से लथपथ था और काफी घबराया हुआ था। वाहन चालक ने कहा कि शिकायात नगर निगम में करवाई जाएगी ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तैनात कर्मचारी महिला शौचालय में पुरूष और पुरूष शौचालय में महिलाओं को इस्तेमाल के लिए भेजता है। कुछ स्थानीय लोगों ने इस तहर की वीडियों बना कर निगम में शिकायत करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *