June 28, 2026

कावड़ यात्रा को लेकर एसएसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
IMG-20240730-WA0015

ऋषिकेश। एसएसपी अजय सिंह ऋषिकेश पहूंचकर कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात प्रबंध और पुलिस की ओर से की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसपी ने ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियों को कावड़ यात्रा के लिए सतर्कता बरतने को कहा। दो महिला पुलिस कर्मियों को नगद पुरस्कार से नवाजा।

मंगलवार को ऋषिकेश पहूंचे एसएसपी अजय सिंह ने खांड गांव और आईडीपीएल में बने पार्किंग का अस्थाई निरीक्षण किया। उन्होंने इंद्रमणि बडोनी चौक का जायजा लेते हुए स्थानीय पुलिस कर्मियों से फीडबैक लिया।

इस दौरान अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने वाली 02 महिला कर्मियों को एसएसपी ने नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और ड्यूटीरत अन्य कर्मियों को भी ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अपने व्यवहार को संयमित रखते हुए कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए।

उन्होंने मौसम को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *