May 12, 2026

लावारिस हालत में मिले 4 वर्षीय बच्चे को उसके परिवार से मिलाया

0
IMG-20240730-WA0001

ऋषिकेश। कावड़ यात्रा में अधिक भीड़ होने से मां बाप से बिछड़ा हुआ चार वर्षीय बालक को पुलिस ने उसके परिवार से मिलवाया।

मंगलवार को लगभग 4 बजे चार वर्षीय बालक विस्थापित पार्किंग के पास पुलिस को लावारिस हालत में घूमता हुआ मिला विस्थापित पार्किंग में ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक शिवप्रसाद डबराल और उनके कर्मचारीयों ने उक्त बालक को अपने पास बैठाकर उसका नाम पता पूछा जो पता बताने में असमर्थ था और घर का रास्ता भी नहीं बता पाया।

इस बच्चे के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह बच्चा गली नंबर 1 बापू ग्राम का रहने वाला है। जिसके पिता बीमारी के चलते घर पर ही रहते हैं और उसकी मम्मी काम पर चली जाती है। इसके माता-पिता की जानकारी मिलने पर उसकी मां का मोबाइल नंबर मिला कर उनको बच्चें के विस्थापित पार्किंग में होने की सूचना दी गई सूचना मिलने पर उसकी मम्मी विस्थापित पार्किंग में आई और अपने बच्चे को सकुशल पाकर बहुत भावुक हो गई।

बच्चे का नाम पता…….

पारस पुत्र मोहनलाल निवासी गली नंबर 1 बापू ग्राम ऋषिकेश जिला देहरादून, उम्र 4 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *