May 12, 2026

ऋषिकेश का सबसे बड़ा स्मैक तस्कर गिरफ्तार, अब बेटी और पत्नी को गिरफ्तार करने की तैयारी

0
IMG-20240731-WA0017

ऋषिकेश। सबसे बड़ा स्मैक तस्कर गुरु चरण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चंदेश्वर नगर गली नंबर 19 में अभियुक्त के खड़ा होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तारी करने का कारण बताया जिसपर गिरफ्तारी के दौरान तस्कर गुरु चरण की पत्नी और तीन बेटियों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

जिससे गुरु चरण की पत्नी और बेटियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। गुरु चरण पर 47 और उसकी पत्नी शांति देवी पर 12 मुकदमे नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *