May 15, 2026

महिला को उसके परिजनों से मिलाया

0
IMG-20240731-WA0019

ऋषिकेश। कांवड यात्रा में गुमशुदा 50 साल की महिला को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया।

कावड़ यात्रा पर आए हुए किरण देवी पत्नी पप्पू निवासी धम्यारा अड्डा बुलदशहर उम्र 50 जो कि नीलकंठ में परिजनों से बिछड़ गई थी। अपने परिजनों को ढूंढते हुए चंद्रभागा पुल पर पहुंची और पुल पर तैनात पुलिस कर्मचारी को इसकी सूचना दी।

जिसपर पुलिस ने ग्रुप के माध्यम से उक्त महिला की गुमशुदगी के विषय में प्रचार प्रसार किया। चेक पोस्ट पर अनाउंसमेंट के माध्यम से परिजनों को उक्त महिला के चंद्रभागा पुल ड्यूटी पॉइंट पर होने की सूचना दी। वे लोग तुरंत चंद्रभागा पुल पर पहुंचे और गुमशुदा महिला को देखकर परिजन बहुत खुश हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *