May 15, 2026

5 महीने से वेतन को तरस रहे हैं सरकारी अस्पताल के उपनल स्वास्थ्य कर्मी

0
rishikesh-government-hospital-1068x601

ऋषिकेश। राजकीय चिकित्सालय में तैनात 11 उपनल स्वास्थ्य कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन न मिलने पर भपाइयो ने नाराजगी जताई।

रविवार को कार्यक्रम के दौरान उपनल स्वास्थ्य कर्मियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से शिकायत की कि 11 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान भाजपाइयों ने जल्द वेतन देने की मांग की। इस पर डीजी हेल्थ ने उपनाम स्वास्थ्य कर्मियों को जल्द वेतन देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया शर्मा कहा 11 उपनल स्वास्थ्य कर्मियों को 5 महीने से वेतन न मिलने पर इन स्वास्थ्य कर्मियों के परिवार पर भुखमरी, आर्थिक व अन्य पारिवारिक समस्याओं के संकट के बादल छा गए हैं, जबकि यह निरंतर लगातार दिन-रात नियम अनुसार अपनी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में उनके योगदान को किसी भी दशा में नकारा नहीं जा सकता है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य कर्मियों की लगातार कमी बनी हुई है। वहां इनका 5 माह से वेतन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है, डीजी हेल्थ तारा आर्य सीएमओ संजय जैन और सीएमएस प्रदीप चंदोला से की गई वार्ता के अनुसार जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

इस इस दौरान मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना,युवा भाजपा नेता जितेंद्र पाल पाठी, नर्सिंग महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष व्यास, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जगवार सिंह, अमनदीप नेगी, मंडल मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल, प्रवीन रावत, विवेक शर्मा, विशाल शाही, अभिनव पाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *