May 12, 2026

रेप मर्डर केस के विरोध में सड़कों पर उतरे एम्स के चिकित्सक

0
20240813_184158

ऋषिकेश। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पीजी ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप-हत्या मामले में देशभर में डॉक्टरों में आक्रोश है। ऐसे में दिल्ली, यूपी से लेकर उत्तराखंड तक डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं मंगलवार को ऋषिकेश में AIIMS के डॉक्टरों ने सड़कों पर उतरकर एम्स से रैली निकालते हुए त्रिवेणी घाट तक नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और रेप हत्या के मामले को लेकर इंसाफ की मांग की। इस दौरान त्रिवेणी घाट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

आपको बता दे कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद डॉक्टर की हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *