May 15, 2026

भारत माता की जय सहित देश भक्ति के नारों से गूंज उठी तीर्थनगरी

0
IMG-20240813-WA0025

ऋषिकेश।  भाजपा संगठन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र सिंह राणा,नि.मेयर अनिता ममगाई ने किया। इस मौके पर भारत माता की जय सहित देश समर्पित नारे भी लगाए गये। जबकि देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले महान पुरुषों को नमन भी किया गया। इस दौरान यात्रा मार्ग में विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा हुई।

मंगलवार को नगर निगम से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। विभिन्न मार्गो से होते हुए यात्रा त्रिवेणी घाट पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगा रैली के साथ लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया।

अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह पहल नागरिकों और राष्ट्रीय ध्वज के बीच व्यक्तिगत जुड़ाव पैदा करने के लिए है। यह आजादी का एक उत्सव है।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान की वजह से आज हम खुले आसमान में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं है। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे। कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।

इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गयी।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती प्रतीक कालिया, जयंत शर्मा, सुन्दरी कंडवाल, संदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार सिंघल, संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, शिव कुमार गौतम, दीपक बिष्ट, जितेंद्र अग्रवाल, ऊषा जोशी, दिनेश बिष्ट, मोनिका गर्ग, कपिल गुप्ता, देवदत्त शर्मा, प्रदीप कोहली, अखिलेश मित्तल, नंद किशोर जाटव, गणेश रावत, नीलम चमोली, माधवी गुप्ता, निर्मला उनियाल, पुनिता भंडारी, तनु तेवतिया, ज्योति सजवाण, रीना शर्मा, विरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, राजू नरसिम्हा, नितिन सकसेना, पवन शर्मा, अनिता तिवारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *