May 12, 2026

गदेरे में वाहन गिरने से वाहन चालक की मौत

0
IMG-20240815-WA0022

नरेंद्रनगर।  गुजराड़ा मार्ग पर एक वाहन गदेरे में गिरने से वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बारिश की वजह से सफर करना बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। भूस्खलन और मलबा गिरने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ऐसे में थाना नरेंद्रनगर में गुजराड़ा मार्ग सड़क दुर्घटना होने पर 100 मीटर नीचे गदेरे में एक वाहन गिर गया। जिसमें वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के सूचना मिलने पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने उक्त व्यक्ति को रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क पर पहुंचाया और पुलिस के सुपर्द किया पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत व्यक्ति नाम वीर सिंह पिता प्रेम सिंह उम्र 48, ग्राम भैंगारकी पोस्ट आगराखाल का रहने वाला था।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *