May 12, 2026

जरूरतमंद बच्चे की स्कूल फीस का गुप्त दान

0
IMG-20240816-WA0006

ऋषिकेश। समाज में शिक्षा का प्रसार और जरूरतमंदों की सहायता करना लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल का प्रमुख उद्देश्य रहा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, क्लब ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्लब के एक सदस्य को ओर से जरूरतमंद बच्चे की स्कूल फीस, जो लगभग ₹5000 है, का गुप्त दान किया गया है।

तिलक रोड स्थित स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि बच्चे के पिता काफी समय से बीमार हैं, जिसके कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो गई थी। ऐसे में यह सहायता बच्चे की शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी।

क्लब के अध्यक्ष लायन सुमित चोपड़ा ने कि हमारे क्लब के लिए गर्व की बात है कि हमारे सदस्यों में इतनी उदारता और सेवा भावना है। शिक्षा एक बच्चे का मूल अधिकार है, और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि कोई भी बच्चा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रह जाए।

कोषाध्यक्ष लायन सागर ग्रोवर ने इस अवसर पर कहा कि अपने गुप्त दानकर्ता सदस्य का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस नेक कार्य को अंजाम दिया है। यह कदम अन्य सदस्यों और समाज को भी प्रेरित करेगा कि वे जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।

इस दौरान लायन गुड्डू सिंह, लायन अरविंद किंगर, लायन सागर ग्रोवर और लायन सुमित चोपड़ा मौजूद रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *