May 12, 2026

छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादाई बने गिरीश

0
20240824_193916

नरेंद्रनगर। कार्यों को प्रबंधकीय विधि से करने पर हम मॉनिटर स्थिति को प्राप्त करते हैं और यही स्थिति हमें प्रकृति के साथ सहजीवन के उच्चतर स्तर तक पहुंचाती है। यह विचार आध्यात्मिक जागृति पर व्याख्यान करते हुए गिरीश ने प्रकट किए।

आपको बता दे कि राजकीय महाविद्यालय में ‘आवश्यकीय आधुनिक आध्यात्मिक कौशल विकास समिति’ लाल कुआं नैनीताल के प्रेरक गिरीश ने छात्रों, कर्मचारियों और प्राध्यापकों से आध्यात्मिक बातें साझा की। उन्होंने जिम्मेदारी, नियम एवं अंतर्मन की शक्ति (मॉनिटर) के एहसास और निर्देशों के पालन को जीवन की सफलता का मूल मंत्र बताया।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य ने गिरीश को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा ऐसे व्याख्यानों को छात्रों के लिए प्रेरणादाई बताया।

इस दौरान विशाल त्यागी, डॉक्टर जितेंद्र नौटियाल डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *