May 12, 2026

सात दिवसीय निशुल्क शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए छात्र छात्राएं

0
IMG-20241206-WA0003

ऋषिकेश। नंदनी फाउंडेशन ऋषिकेश की ओर से द्वितीय शैक्षिक भ्रमण मे उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र/ छात्राओं को सात दिवसीय निशुल्क शैक्षणिक भ्रमण रवाना हुए।

शुक्रवार को श्री भरत मंदिर से छात्र/ छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। सात दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में दिल्ली,जयपुर, आगरा, मथुरा, वृंदावन, भेजा जा भेजा गया। जिसका मुख्य उद्देश्य ससम्मान उत्तीर्ण छात्र/ छात्राएं कक्षा से बाहर जाकर शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से प्रकृति और मनुष्य के सह- संबंधों को बेहतर तरीक़े से समझने के साथ साथ सामाजिक, सांस्कृतिक,शैक्षणिक, ऐतिहासिक धरोहर, दैवीय स्थलों का ज्ञान मिल सकेगा।

नंदनी फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन समाज में गरीब कन्याओं के विवाह के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए कार्य करता है। गरीब मेधावी छात्र छात्राओं को निशुल्क शैक्षणिक भ्रमण करवाता है। जिसे विगत वर्ष से शुरू किया गया है।इस वर्ष 20 छात्र छात्राओं और उनके साथ चार शिक्षकों को भेजा गया है।

इस दौरान आदरणीय हर्षवर्धन शर्मा, पूज्य महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ,सम्मानित वरुण शर्मा,आदरणीय प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, डा सुनील दत्त थपलियाल,रंजन अंथवाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *