May 12, 2026

भारत गौरव सम्मान पुरस्कार मिलने पर किया खुशी का इजहार

0
IMG-20241222-WA0006

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नई दिल्ली में भारत गौरव सम्मान पुरस्कार मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने दून तिराहे पर मंत्री अग्रवाल का भव्य स्वागत करते हुए आतिशबाजी की और पुरस्कार मिलने के खुशी में मिष्ठान भी वितरित किया।

रविवार को धूम तिराहे पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए, यहां कैबिनेट प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार ने कहा कि भारत गौरव सम्मान पुरस्कार मंत्री अग्रवाल को मिलना, क्षेत्र वासियों के लिए गौरवान्वित पल है।

अग्रवाल ने कहा कि वह भारत गौरव सम्मान को अपने कार्यों की प्रति सच्ची प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक मानते हैं। कहा कि निश्चित रूप से यह पुरस्कार समाज की सेवा और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए उन्हें प्रेरित करेगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार सतीश सिंह, शिव कुमार गौतम, नंदकिशोर जाटव, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, सरोज डिमरी, बृजेश शर्मा, अनीता तिवारी, माधवी गुप्ता, उषा जोशी, निवेदिता सरकार, गुड्डी कलूड़ा, चंदू यादव, सुजीत यादव, दीपक बिष्ट, रविंद्र बिरला, जितेंद्र पाल, एकांत गोयल, रमेश अरोड़ा, सुभाष जायसवाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *