May 12, 2026

उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी का कूल लुक देखिए तस्वीरें

0
Screenshot_20250306_224436_Facebook

उत्तरकाशी। अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मुखबा गांव में मां गंगा के शीतकालीन गद़्दी स्थल पर पूजा – अर्चना की। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए सुख – समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने विधि – विधान से मां गंगा की पूजा कर भोग भी चढ़ाया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने रांसों नृत्य से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने मुखबा गांव से ही भव्य हिमालय के दर्शन किए। प्रधानमंत्री काफी देर तक व्यू प्वाइंट से बर्फ से लकदक चोटियों के साथ ही हर्षिल घाटी से बहती भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारते रहे।

इसके बाद वो सड़क मार्ग से हर्षिल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा पर आधारित एक्जीबिशन का अवलोकन किया।

इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के प्रमुख शीतकालीन पयर्टन स्थलों को दर्शाया गया था। इसके बाद उन्होंने ट्रैकिंग एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुखीमठ (मुखवा) को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने और प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री की यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसके बाद पीएम मोदी ने हर्षिल में जनसभा को संबोधन किया। जिसमें उन्होंने कई योजनाओं का जिक्र किया। उनमें से पीएम मोदी ने पर्यटन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उत्तराखंड को पर्यटन स्टेट बताया।


पीएम मोदी ने कहा शीतकाल में उत्तराखंड में घाम तापो (सर्दियों में धूप सेंकना) पर्यटन स्पेशल इवेंट बन सकता है। उन्होंने लोगों और उद्योगपतियों से शीतकाल में उत्तराखंड आने की अपील की।

साथ ही पीएम मोदी ने कहा इस साल के बजट में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशनों को विकसित किए जाने का फैसला लिया गया है। इन रूट्स पर होटलों को इंफ्राटेक्चर का दर्जा दिया जाएगा। इससे पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। उत्तराखंड में भी पर्यटन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ दौरे के दौरान मेरे मुंह से निकल पड़ा कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

हर्षिल में पीएम मोदी ने कहा ‘मां गंगा ने मुझे अब गोद ले लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पिछले 10 साल में विकास पर काम हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे मां गंगा के मायके आने का मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *