May 12, 2026

महाविद्यालय खाड़ी में दो दिवसीय पर्यावरण जागरूक अभियान

0
IMG-20250310-WA0019

टिहरी/खाड़ी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में नमामि गंगे की ओर से कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।

सोमवार को अयोजित कार्यक्रम में स्लोगन प्रतियोगिता, श्रमदान और पर्यावरण जागरूकता रैली जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में खाड़ी के इंटर कॉलेज छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।

प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वन विभाग की टीम ने छात्र एवं छात्राओं को वन संरक्षण एवं नदियों के संरक्षण के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को स्वच्छ गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

स्लोगन प्रतियोगिता में लगभग 29 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को निर्णायक समिति के मूल्यांकन के पश्चात पुरस्कृत किया जाएगा।

इस दौरान प्राध्यापक प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह डॉ मीनाक्षी, डॉ मीना, डॉ इरा सिंह प्रोफेसर निरंजना शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *