May 12, 2026

धूमधाम से मनाया महिला दिवस

0
IMG-20250310-WA0020

ऋषिकेश। इनर व्हील क्लब ने महिला दिवस का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्वास्थ्य और जीवनशैली: सही पोषण और संतुलित आहार” रहा। जिसमें विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वन-ऑन-वन इंटरएक्शन भी हुआ। जिसमें उपस्थित महिलाओं ने पोषण, सही खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़े अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

इस अवसर पर केक काट कर क्लब के सदस्यों ने मिलकर महिला सशक्तिकरण और उनकी अद्भुत शक्ति का जश्न मनाया।

क्लब अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने इस का कि जहां नारी होती है, वहां जादू होता है”। महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान देना हमारा कर्तव्य है, और इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने एक सकारात्मक पहल की है।

इस दौरान मुख्यतः सविता शर्मा ,मीनू ढंग, रुचि सिंघल, नीना गुप्ता ,डॉक्टर मधु ,डॉक्टर इंदु शर्मा ,कविता टक्कर ,संचिता शर्मा ,सलोनी गोयल अंजू मित्तल ,डॉली मिश्रा , भानम ,राशि, शुभम मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *