राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह को गंगा अवार्ड से किया सम्मानित

ब्योरो,ऋषिकेश।
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव समापन के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का परमार्थ निकेतन पहुंचे। गुरमीत सिंह को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए गंगा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 75 से अधिक देशों से 1500 से अधिक योग जिज्ञासुओं, योगाचार्यों और प्रतिभागियों ने भागीदारी की। जिन्होंने योग के माध्यम से शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव किया।
हंस फाउंडेशन के माध्यम से समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देने के लिए माता मंगला और भोले जी महाराज को भी गंगा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारे मानसिक और आत्मिक विकास में भी सहायक है। यह हमें शांति, प्रेम और एकता का संदेश देता है। आप सभी जो पूरे विश्व से परमार्थ निकेतन आये हैं, योग के ब्रांड एम्बेसेडर हंै। यहां आकर आप इस दिव्य भूमि से आर्ट आॅफ योग को अपने साथ लेकर जाये। उन्होंने ऊँ शान्ति की बड़ी ही सुन्दर व्याख्या की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तप भूमि है, योग की भूमि है, संतों की भूमि है। यहां से आप सभी वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश लेकर जाये। उन्होंने भारत की सभ्यता व संस्कृति ’अतिथि देवो भव’ की भी सुन्दर व्याख्या की।
स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मानवता के लिए समर्पण ही योग है। मानवता की एकता ही योग है। योग, पूरे विश्व को एकता से सूत्र में बांधता हैं।
साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव परिवर्तन का पर्व है। यह अद्भुत अवसर है जो हमें बताता है कि हम वास्तव में कौन हैं।
पद्मश्री कैलाश खेर ने कहा कि यह समय परिवर्तन का समय है, इसलिए हमें अपने लक्ष्य के लिए जीना चाहिए। दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं, एक वे जो बात करते हैं और दूसरे वे जिनकी बात होती है। दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज्ञान के साथ ध्यान भी जरूरी है। हम सभी किसी विशेष उद्देश्य के लिए आए हैं।
समापन समारोह के दौरान पद्मश्री कैलाश खेर और पद्मश्री शिवमणि ने अद्भुत प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अद्भुत आयोजन में उपस्थित सभी प्रतिभागियों और योगाचार्यों ने एक साथ मिलकर योग के माध्यम से जीवन में शांति, प्रेम और संतुलन की भावना को अनुभव किया।
समापन समारोह का समापन गंगाजी की आरती के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर दिव्य गंगा जी के तट पर विश्व शान्ति हेतु प्रार्थना की और योग की शक्ति के माध्यम से एक नई ऊर्जा का अनुभव किया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का समापन समारोह योग, शांति और आध्यात्मिकता के एक नए अध्याय की एक शुरुआत है।