September 28, 2026

स्विमिंग पूल में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

0
Screenshot_20250317_223328_WhatsApp

मसूरी। मसूरी में बड़ा हादसा हो गया जहां स्विमिंग पूल में डूबने से सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया आनन फानन में छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स द्वारा छात्र को मृत घोषित कर दिया गया।

मसूरी शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां स्विमिंग पूल में डूबने से कक्षा 7 में पढ़ रहे छात्र की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह छात्र सुबह छात्र स्विमिंग पूल में प्रेक्टिस के लिए गया, और रोज की तरह प्रेक्टिस कर रहा था, और स्विमिंग करते हुए छात्र पुल में ही रहा कुछ देर बाद जब छात्र ने कोई हरकत नहीं की तो छात्र को दोस्तो और शिक्षकों ने बाहर निकाला।

स्कूल प्रशासन द्वारा छात्र को मसूरी के कम्युनिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी देते हुए मसूरी सीओ मनोज असवाल ने बताया कम्युनिटी हॉस्पिटल मसूरी द्वारा डेथ मेमो कोतवाली मसूरी को मिला जिसमें बताया गया, कि बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले 13 वर्षीय बालक को मृत अवस्था में लाया गया उन्होंने बताया पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया घटना की जांच जारी है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है

पुलिस कर रही हर एंगल से पड़ताल

छात्र की मौत के बाद पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है। घटना के संबंध में शिक्षकों से भी पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है मृतक छात्र स्विमिंग में माहिर था। लेकिन जब बहुत देर तक छात्र ने हरकत नहीं की तो स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मृत छात्र दिल्ली का बताया जा रहा है। वही पुलिस की माने तो बोर्डिंग स्कूल से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *